Home महासमुंद कलेक्टर ने नेत्रहीन बच्चों के साथ मनाया नया साल

कलेक्टर ने नेत्रहीन बच्चों के साथ मनाया नया साल

18
कलेक्टर ने नेत्रहीन बच्चों के साथ मनाया नया साल
कलेक्टर ने नेत्रहीन बच्चों के साथ मनाया नया साल

उनकी सोच सामाजिक सरोकार की पूरे शहर में साहब की की चर्चा

महासमुंद (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लाक के करमापटपर स्थित फॉर्चून नेत्रहीन विशेष विद्यालय के आश्रम में रहकर पढ़ाई कर रहे बच्चों के साथ कलेक्टर डोमन सिंह ने नए साल के पहले दिन की शुरुआत की। उन्होंने नेत्रहीन बच्चों से केक कटवा कर बच्चों के साथ नया साल की शुरुआत की। उन्होंने बच्चों और संस्था के प्रबंधकों को नववर्ष की बधाई दी। इस दौरान संस्था के नेत्रहीन छात्रों ने वाद्ययंत्रों के माध्यम से मनमोहक संगीतमय प्रस्तुति दी। अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौक़े पर संयुक्त कलेक्टर महासमुंद भागवत जायसवाल. एसडीएम बागबाहरा राकेश गोलछा और संस्था के स्टाफ़ मौजूद थे।
कलेक्टर डोमन सिंह ने सभी बच्चों को नववर्ष के अवसर पर मिष्ठान्न का वितरण किया और बच्चो के साथ केक काटकर उन्हें नववर्ष की बधाई दी। कलेक्टर एवं सभी अधिकारियों ने बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किये और संस्था के द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर भागवत जायसवाल, एसडीएम राकेश कुमार गोलछा, सीईओ पूजा बंसल, नवागंतुक डिप्टी कलेक्टर सृष्टि चंद्राकर, तहसीलदार रमेश मेहता, नायब तहसीलदार सुशीला साह, बीईओ के.के. वर्मा साथ थे।
कलेक्टर सिंह की यह सोच व सामाजिक सरोकार के काम लोगों के बीच सराहनीय बन गए हैं। पूरे शहर में साहब की सोच की चर्चा की जा रही है। इससे पहले उन्होंने पिछले माह 12 दिसंबर को अपना जन्म दिन महासमुंद में दिव्यांग बच्चों के बीच मनाया था। उनकी पत्नी सिंह ने उपहार में तब दिव्यांग बच्चों को गर्म कपड़े दिए थे।

Previous article12 वीं की शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण, स्कूल जीवन की आख़री पढ़ाई इसे हल्के में न लें : कलेक्टर
Next articleटैक्स जमा नहीं करने वालों के नाम अब होंगे सार्वजनिक : कमिश्नर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here