Home दुर्ग टैक्स जमा नहीं करने वालों के नाम अब होंगे सार्वजनिक : कमिश्नर

टैक्स जमा नहीं करने वालों के नाम अब होंगे सार्वजनिक : कमिश्नर

20
टैक्स जमा नहीं करने वालों के नाम अब होंगे सार्वजनिक : कमिश्नर
टैक्स जमा नहीं करने वालों के नाम अब होंगे सार्वजनिक : कमिश्नर

अधिभार से बचने जल्द जमा करें टैक्स, नहीं तो मार्च के बाद लगेगा अधिभार

भिलाई (वीएनएस)। रिसाली निगम ने आय के मुख्य स्त्रोत को बढ़ाने के लिए सख्त कदम उठाने निर्णय लिया है। निगम आयुक्त आशीष देवांगन ने ऐसे लोगों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए है, जो लंबे समय से टैक्स जमा करने कोताही बरत रहे है। उन्होंने निगम खजाने में टैक्स जमा नहीं करने वालों का नाम सार्वजनिक करने कहा है। आयुक्त आशीष देवांगन ने कहा है कि कर दाता निर्धारित समय पर टैक्स की राशि निगम के खजाने में जमा कराए अन्यथा उनके खिलाफ निगम नोटिस जारी करेगा।
उल्लेखनीय है कि नवंबर 2021 तक टैक्स जमा करने वालों को निगम प्रावधान के हिसाब से छूट दे रहा था। वहीं दिसंबर 2021 से मार्च 2022 तक टैक्स राशि में किसी तरह भी तरह की छूट नहीं है। आयुक्त ने आम लोगों से अपील की है कि  हितग्राही अपना टैक्स निर्धारित समय पर जमा करे और अधिबार से बचें।
राजस्व विभाग के संजय वर्मा ने बताया कि मार्च 2022 तक टैक्स जमा नहीं करने पर अधिभार के साथ टैक्स की राशि जमा करनी होगी। 1000 रूपए अधिभार के साथ 18 प्रतिशत अधिभार अलग से देना होगा।
जमा हुए 7 करोड़ : वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लिए शासन ने कर के रूप में राशि लेने 20 करोड़ 78 लाख का लक्ष्य दिया है। लक्ष्य के अनुरूप निगम ने अब तक 7 करोड़ राशि निगम के खजाने में जमा कराया है। रिसाली निगम ने सार्वधिक राजस्व वसूली दिसंबर 2021 में की।
डिफाल्टरों की संख्या 70 से अधिक : नगर पालिक निगम के आयुक्त आशीष देवांगन के निर्देश पर राजस्व विभाग ने डिफाल्टरों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है। सूची में ऐसे लोगों का नाम है जो लंबे समय से टैक्स जमा नहीं कर रहे है। जिनकी संख्या 70 से अधिक है।
इतना है लक्ष्य और इतने है करदाता :
– लक्ष्य 20 करोड़ 78 लाख
– व्यावसायिक कर दाता-960
– व्यावसायिक कर दाता-990
– आवासी कर दाता- 21785

Previous articleकलेक्टर ने नेत्रहीन बच्चों के साथ मनाया नया साल
Next articleहर हाल में बनेगी जामुल में भाजपा की शहर सरकार : रेखराम बंछोर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here