Home राजनांदगांव सावित्री फूले ने महिलाओं-बालिकाओं की शिक्षा के क्षेत्र में किए विशेष कार्य...

सावित्री फूले ने महिलाओं-बालिकाओं की शिक्षा के क्षेत्र में किए विशेष कार्य : भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री ने छुईखदान एवं गण्डई क्षेत्र को 58 करोड़ 89 लाख रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात

19

राजनांदगांव (वीएनएस)। मुख्यमंत्री बघेल सोमवार को राजनांदगांव जिले के गण्डई में राष्ट्रमाता सावित्री बाई फूले जयंती सम्मान समारोह एवं मां भगवती शाकम्भरी पूजा-अर्चना कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर छुईखदान एवं गण्डई क्षेत्र को 58 करोड़ 89 लाख रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने देश की महान समाज सुधारक राष्ट्रमाता सावित्री बाई फूले के अवदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्हें पहली महिला शिक्षक होने का गौरव प्राप्त है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमाता सावित्री बाई फूले एवं ज्योतिबा फूले ने समाज के तिरस्कृत एवं पीडि़त लोगों को संरक्षण देने का कार्य किया। उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं की शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य किया। उन्होंने बताया कि ज्योतिबा फूले पुरस्कार के रूप में उन्हें जीवन का सबसे बड़ा सम्मान मिला। आज महिलाएं चांद पर जा रही हैं। समाज में महिलाए आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि नरवा, घुरवा, गरवा, बाड़ी योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना से प्रदेश में आम जनता के जीवन में परिवर्तन आया है। मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत छुईखदान एवं गण्डई में शासन द्वारा जनसामान्य को सस्ती दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री एवं राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक लांजी-किरनापुर सुश्री हिना कांवरे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गंडई में हाई टेक सब्जी मण्डी निर्माण, गंडई में उद्यानिकी की हाईटेक नर्सरी निर्माण, मरार समाज हेतु सावत्री बाई फूले के नाम पर 1 एकड़ भूमि, सामाजिक भवन हेतु 50 लाख रूपए की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने 263 करोड़ रूपए की लागत से सिद्ध बाबा जलाशय के निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति दी, जिसकी सिंचाई क्षमता 2500 हेक्टेयर है तथा कुल 34 ग्राम लाभान्वित होंगे। सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में सावित्री बाई फूले की फोटो चित्र लगाने एवं उनके व्यक्तित्व का संक्षिप्त विवरण पाठ्यक्रम में शामिल करने, गैर अनुसूचित क्षेत्र होने के कारण इस क्षेत्र में कोदो, कुटकी की समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं होती है। इस क्षेत्र में भी कोदो, कुटकी समर्थन मूल्य पर खरीदी की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने टिकरापारा-खैरागढ़ एवं जालबांधा-खैरागढ़ नैरो ब्रिज के निर्माण, अधोसंरचना मद अंतर्गत हाई स्कूल भुरभुंदी, लिमो, ढाबा निर्माण गंडई में 2 आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण की घोषणा की।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुईखदान के लिए नये भवन का भूमि पूजन आज किया गया है, यहां स्त्री एवं बाल रोग विशेषज्ञ की शीघ्र नियुक्ति की जाएगी साथ ही विभिन्न टेस्ट के लिए हमर लैब, ब्लड बैंक, सोनोग्राफी मशीन भी स्थापित की जाएगी। गंडई नगर पंचायत में बस स्टैण्ड, यात्री प्रतीक्षालय की स्थापना की जाएगी। खैरागढ़ एवं छुईखदान विकासखण्ड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवास की बकाया राशि शीघ्र दी जाएगी। क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में मांग अनुसार विभिन्न निर्माण कार्य हेतु 10 करोड़ रूपये की घोषणा। छुईखदान, गण्डई नगर पंचायतों के लिए विभिन्न विकास कार्य के लिए 3-3 करोड़ रूपए की घोषणा की। उप-तहसील साल्हेवारा में आगामी दिवस कल से ही तहसीलदार बैठाने की घोषणा की।
इस अवसर पर राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष नवाज खान, शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, आईजी दुर्ग संभाग ओपी पॉल, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर, एसडीएम लवकेश ध्रुव, एसडीएम सुनील शर्मा, समाज सेवी पदम कोठारी सहित श्रीमती टिकेश्वरी पटेल, सुखदेव पटेल, विजय पाटिल, देवचरण पटेल, राजेन्द्र नायक, आत्माराम पटेल, पतिराम पटेल, बरतराम पटेल, गजेन्द्र ठाकुर एवं जनसामान्य उपस्थित थे।

Previous articleवैकल्पिक व्यवस्था से संभाग में विद्युत आपूर्ति हुई बहाल, लोगों को मिली राहत
Next articleजिले में प्रारंभ हुआ बच्चों का टीकाकरण, 15 से 18 वर्ष के समस्त बच्चों को लगेगा कोरोना का टीका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here