Home जशपुर उप निर्वाचन : 6 जनवरी तक लिया जा सकेगा नाम वापस, मतदान...

उप निर्वाचन : 6 जनवरी तक लिया जा सकेगा नाम वापस, मतदान 20 जनवरी को

14

जशपुरनगर (वीएनएस)। पंचायत उप निर्वाचन में जिले के 3 जनपद पंचायत सदस्य, 4 सरपंच और 49 पंच कुल 56 पद के लिए उप निर्वाचन होगा। उप निर्वाचन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अधिसूचना जारी कर दिया गया है।

अधिसूचना के अनुसार 28 दिसम्बर 2021 को सुबह 10:30 बजे संबंधित जनपद कार्यालयों व तहसीलों में निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन किया गया। इसी दिन से नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति की शुरुआत की गई। इसके साथ ही 28 दिसम्बर को ही सीटों के आरक्षण के संबंध में सूचना प्रकाशन और मतदान केंद्रों की सूची का प्रकाशन किया गया।

3 जनवरी 2022 को अपरान्ह 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करते की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 4 जनवरी को सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। अभ्यर्थी 6 जनवरी को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। इसी दिन अपरन्ह 3 बजे के बाद निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी और निर्वाचन प्रतीक आबंटित की जाएगी। प्रतीक आबंटन में तुरंत बाद निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 20 जनवरी 2022 को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी। मतदान के तुरंत बाद मतदान केंद्रों पर ही मतगणना होगा। पंच-सरपंच व जनपद सदस्यों के मामले में सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा 22 जनवरी 2022 को सुबह 9 बजे से विकासखंड मुख्यालयों में होगी। जिला पंचायत सदस्य के मामले में 24 जनवरी 2022 को सुबह 9 बजे से जिला मुख्यालय में होगी।

Previous articleराजस्व विभाग ने फरसाबहार के कोरंगा में जब्त किए 260 बोरी अवैध धान
Next articleनई राजधानी के प्रभावित किसानों की समस्याओं का होगा निराकरण…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here