Home छत्तीसगढ़ नई राजधानी के प्रभावित किसानों की समस्याओं का होगा निराकरण…

नई राजधानी के प्रभावित किसानों की समस्याओं का होगा निराकरण…

किसान कल्याण समिति के सदस्यों ने की मंत्री डहरिया-अकबर से मुलाकात

23

रायपुर (वीएनएस)। नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ शिव कुमार उहरिया ने सोमवर को नई राजधानी के प्रभावित किसान कल्याण समिति के सदस्यों से मुलाकात की। डॉ उहरिया ने प्रभावित किसानों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए त्वरित आवश्यक कार्रवाई करते हुए आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर से भेंटकर किसानों की समस्याओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की। इस संबंध में आवास एवं पर्यावरण मंत्री अकबर ने एनआरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। नगरीय प्रशासन मंत्री ने किसानों से चर्चा के दौरान उन्हें बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार नई राजधानी प्रभावित किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई कर रही है। उनकी विभिन्न मांगों एवं जरूरतों के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार कार्य कर रही है।

Previous articleउप निर्वाचन : 6 जनवरी तक लिया जा सकेगा नाम वापस, मतदान 20 जनवरी को
Next articleबच्चों को पौष्टिक हरी सब्जी देने आंनगनबाड़ी केन्द्र में पोषण वाटिका तैयार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here