Home जशपुर प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 4 मामलों में प्रभावित परिजन को 16...

प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 4 मामलों में प्रभावित परिजन को 16 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

26

जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 4 मामलों में प्रभावित परिजन के लिए आरबीसी 6-4 के तहत 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पानी में डूबने से विकासखंड मनोरा के ग्राम कुलाडोर निवासी चेंगले भगत पति बिहारी राम की मृत्यु 28 मई 2021 हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति बिहारी राम के लिए 4 लाख व फरसाबहार विकासखंड के तुमला थाना अंतर्गत ग्राम खारीबहार निवासी जयराम तिर्की की मृत्यु 17 अगस्त 2021 को हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी कतरीना तिर्की के लिए 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार सर्पदंश के कारण फरसाबहार विकासखंड के ग्राम औरीजोर निवासी कुमारी असरिता मांझी की आकस्मिक मृत्यु 23 जून 2021 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता शनि राम मांझी के लिए 4 लाख रुपए एवं आग से जलने के कारण पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम काडरो निवासी इंजोरमती की 23 फरवरी 2021 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका की पुत्री सुखमती हेतु 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Previous articleअपर कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन में आम लोगों की समस्या
Next articleप्रेक्षक पटेल ने रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय मनोरा, कुनकुरी के मतदान केन्द्र रायकेरा व कंडोरा का किया निरीक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here