Home छत्तीसगढ़ BJP ने तैयार की चुनावी वॉर टीम….मूणत, अमर अग्रवाल, सुभाष राव समेत...

BJP ने तैयार की चुनावी वॉर टीम….मूणत, अमर अग्रवाल, सुभाष राव समेत 150 से ज्यादा नेताओं को जिम्मा

414

क राजेश मूणत बनाए गए हैं, छगनलाल मुदड़ा सहसंयोजक हैं, इनके अलावा पांच अन्य नेताओं को सदस्य बनाया गया है।
सांस्कृतिक दल प्रचार समिति बनी है। इसका संयोजक श्रीचंद्र सुंदरानी को बनाया गया है, फिल्म कलाकार राजेश अवस्थी सह संयोजक होंगे। इस समिति में इनके अलावा 9 नेताओं को सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।
केंद्रीय नेताओं के प्रवास और स्वागत की समिति भी बनी है। लोकेश कावड़िया इसके संयोजक हैं। मीनल चौबे, संजय यादव को सह संयोजक बनाया गया है। इस समिति में कुल 35 नेता शामिल हैं।
वाहन व्यवस्था समिति के संयोजक रोहित द्विवेदी बनाए गए हैं, अन्य चार नेता इस समिति के सदस्य होंगे।
चुनावों के लिहाज से प्रशासकीय अनुमति समिति भी बनी है। मोहन पवार को इस समिति का सदस्य बनाया गया है। दो अन्य नेता इस समिति में सदस्य होंगे।
अन्य राज्यों से आने वाले कार्यकर्ताओं की समन्वय समिति भी बनी है और अशोक बजाज को इस समिति का संयोजक बनाया गया है। अन्य 5 नेता इस समिति में सदस्य होंगे।
कंटेंट क्रिएटर समिति भी बनी है। इसका संयोजक पंकज झा को बनाया गया है। इस समिति में अन्य 12 नेता सदस्य हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के लिहाज से क्रय समिति बनाई है। राजेश मूणत को इसका संयोजक बनाया गया है, 3 अन्य नेता इस समिति के सदस्य हैं।
चुनाव आयोग संपर्क समिति की बनी है। नरेश चंद्र गुप्ता इस समिति के संयोजक, विजय शंकर मिश्रा सहसंयोजक रिटा. आईएएस गणेश शंकर मिश्रा समिति के सदस्य और आरपीएस त्यागी भी इस समिति के सदस्य हैं।
वित्त समिति बनाई गई है, इसमें अमर अग्रवाल को संयोजक बनाया गया है। श्रीनिवास मद्द और नंदन जैन इस समिति के सदस्य होंगे।

Previous articleजिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन गिरफ्तार….केंद्रीय सहकारी बैंक में घोटाले के आरोप में न्यायालय ने जमानत की खारिज
Next articleछत्तीसगढ़ कांग्रेस में नए लोगों को मिलेगा मौका…निगम-मंडलों के अध्यक्षों का नहीं बढ़ेगा कार्यकाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here