Home राष्ट्रीय रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह:एयरपोर्ट पर डॉक्टर रमन सिंह ने किया...

रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह:एयरपोर्ट पर डॉक्टर रमन सिंह ने किया स्वागत, नेताओं से मुलाकात के बाद जाएंगे दुर्ग

219

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रायपुर पहुंच चुके हैं। वो यहां 1 घंटा 40 मिनट रुकेंगे। इस बीच भिलाई के सेक्टर 1 स्थित पद्मश्री उषा बारले के घर जाएंगे। जारी शेड्यूल के मुताबिक अमित शाह दोपहर 1.35 बजे हेलीकॉप्टर से जयंती स्टेडियम पहुंचेंगे और दोपहर 3.15 बजे बालाघाट मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे।

पद्मश्री उषा बारले के घर की ओर जाने वाले सभी रास्तों में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए दुर्ग पुलिस ने 500 से अधिक जवानों को ड्यूटी पर लगाया है। उनके घर फिलहाल किसी भी अपरिचित को एंट्री नहीं दी जा रही। इसके साथ ही राज्य के कई जिलों से टीआई और अन्य बड़े अधिकारियों को बुलाया गया है। उनके आवास का रंग-रोगन करने के साथ आसपास की सफाई भी की गई है।

उषा बारले से मुलाकात के सियासी मायने

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि वह बीजेपी के टिकट पर अहिवारा विधानसभा या पाटन विधानसभा क्षेत्र से उषा बारले चुनाव लड़ सकती हैं। पद्मश्री पुरस्कार लेते समय उनके प्रेजेंटेशन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह काफी प्रभावित हुए। बाद में चर्चा हुई कि वह आने वाले दिनों में बीजेपी में एंट्री कर सकती हैं।

अब जानिए पूरे दौरे का शेड्यूल
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दोपहर 12.45 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। दोपहर 1.15 बजे राजधानी से भिलाई के लिए हेलीकॉप्टर से निकलेंगे। 1.35 बजे भिलाई के जयंती स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से होते हुए दोपहर 1.40 बजे सेक्टर 1 सड़क नंबर 7 स्थित पद्मश्री उषा बारले के घर जाएंगे। दो बजे तक यहां रुकने के बाद दोपहर 2.10 बजे रविशंकर स्टेडियम दुर्ग पहुंचेंगे और 3 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 3.15 बजे हेलीकॉप्टर से बालाघाट मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे।

यातायात पुलिस ने तैयार किया रूट और पार्किंग प्लान
गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक लोगों के आने की संभावना है। दुर्ग यातायात पुलिस ने पार्किग प्लान तैयार किया है। साथ ही अलग-अलग रूट्स से आने वाले वाहनों के लिए रूट चार्ट भी निर्धारित किया है। जारी रूट चार्ट के मुताबिक राजनांदगांव और बालोद से आने वाले वाहन पुलगांव चौक-पोटिया चौक-महाराजा चौक-सोनी फर्नीचर के सामने-मिनी स्टेडियम पद्मनाभपुर में पार्किंग करके कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना होंगे।

पाटन और उतई से आने वाले वाहन एमडी चौक, जेल तिराहा, पुलिस लाइन और कन्या कॉलेज में पार्क होंगे। नेहरू नगर की ओर से आने वाले वाहन वाय शेप ब्रिज से सांइस कॉलेज, मालवीय नगर चौक, बालक छात्रावास, खालसा पब्लिक स्कूल में पार्क होंगे। इसी तरह धमधा की ओर से आने वाले वाहन ग्रीन चौक, रेलवे स्टेशन, मालवीय नगर, पॉलिटेक्निक कॉलेज में पार्क होंगे। पटेल चौक की ओर से आने वाले वाहन उतई तिराहा, जेआरडी स्कूल में पार्क होंगे।

Previous articleपुलिस भर्ती परीक्षा की चयन सूची जारी:सूबेदार, उप निरीक्षक, प्लाटून कमांडर के पात्र कैंडिडेट्स का फिजिकल टेस्ट 18 जुलाई को
Next articleबस्तर में ओडिशा के बाइक चोर सक्रिय:चोरी की गाड़ियों का नंबर प्लेट बदल कर बेचते थे, 15 मोटरसाइकिल के साथ 8 गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here