Home दुर्ग हर हाल में बनेगी जामुल में भाजपा की शहर सरकार : रेखराम...

हर हाल में बनेगी जामुल में भाजपा की शहर सरकार : रेखराम बंछोर

29
हर हाल में बनेगी जामुल में भाजपा की शहर सरकार : रेखराम बंछोर
हर हाल में बनेगी जामुल में भाजपा की शहर सरकार : रेखराम बंछोर

अध्यक्ष तो दूर, सभापति भी नही बना पायेंगे कांग्रेसी

भिलाई (वीएनएस)। नगर पालिका परिषद जामुल का दो बार नेतृत्व कर चुके और इस बार भी अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार रेखराम बंछोर ने कहा है कि जामुल पालिका चुनाव में कांग्रेस को मुह की खानी पड़ी है। इस चुनाव में मात्र 5 पार्षद ही कांग्रेस के है। ज्ञात हुआ है कि कांग्रेस अपना अध्यक्ष बनाने कीबात कर रही है। कांग्रेस मुंगेरीलाल की हसीन सपना देख रहे है। कांग्रेस अध्यक्ष तो अध्यक्ष अपना सभापति भी नही बना पायेगी। इनके पास तो कवेल 5 पार्षद ही है। एक पार्षद जनता कांग्रेस से है जो पूर्व मुख्यमंंत्री अजित जोगी की भांति अफवाह फैलाने में माहिर है। कांग्रेसी कितना भी ताकझांक करे और हाथ पैर पसारे अध्यक्ष तो दूर सभापति भी कांग्रेस का नही बन पाएगा।
जीते प्रत्याशियों के साथ प्रवास में रह रहे रेखराम बंछोर ने पूर्ण आश्वस्त होकर कहा कि जामुल में केवल भाजपा की ही शहर सरकार बनेगी। हमारे पास 12 पार्षद है, जरूरत पड़ी तो & और पार्षद इधर उधर से आने तैयार है और वे निरंतर संपर्क में है। कांग्रेसियों को बैकुण्ठपुर पालिका चुनाव से सबक लेना चाहिए जहां बहुमत कांग्रेस की थी और भाजपा की सरकार बन गई।

Previous articleटैक्स जमा नहीं करने वालों के नाम अब होंगे सार्वजनिक : कमिश्नर
Next articleजनसुनवाई में हुआ था लाठीचार्ज, अब नीलामी में आई माइंस !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here