Home जशपुर प्राकृतिक आपदा के 3 मामलों में 12 लाख की सहायता राशि...

प्राकृतिक आपदा के 3 मामलों में 12 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

20

जशपुरनगर (वीएनएस)। कलेक्टर अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 3 मामलों में प्रभावित परिजन के लिए आरबीसी 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पानी में डूबने से विकासखंड दुलदुला के ग्राम डांडपानी निवासी ननकी बाई पति कनकन राम की मृत्यु 24 अगस्त 2020 हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति कनकन राम के लिए 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार बगीचा विकासखंड के ग्राम दुर्गापारा निवासी पुनीत कुमार की मृत्यु 12 अगस्त 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता धरम साय के लिए 4 लाख रुपए व मनोरा विकासखंड के ग्राम कपरोल निवासी काजल बाई की मृत्यु 22 अप्रैल 2021 को हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता बनवारी साय के लिए 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Previous articleसफलता की कहानी : 12वीं की छात्रा तृप्ति रानी ने लगवाया टीका
Next articleबाजारडांड़, कुनकुरी में लर्निग लाइसेंस शिविर 5 जनवरी को

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here