Home राष्ट्रीय क्रूज शिप में फंसे 2000 लोग…

क्रूज शिप में फंसे 2000 लोग…

30

मुंबई (वीएनएस)। मुंबई से गोवा जाने वाले कॉर्डेलिया क्रूज जहाज का एक क्रू सदस्य कोरोना संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया है। मरीज को जहाज पर ही पृथकवास में रखा गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक,  क्रूज पर 2,000 से अधिक यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों ने आरटी-पीसीआर परीक्षण का परिणाम घोषित होने से पहले किसी को भी जहाज से बाहर नहीं उतरने को कहा है। जहाज वर्तमान में मोरमुगाओ पोर्ट क्रूज टर्मिनल के पास है। मुंबई पोर्ट ट्रस्ट ने क्रूज को गोवा में खड़ी करने की अनुमति नहीं दी है जिसके बाद मोरमुगाओ पोर्ट के पास क्रूज को खड़ा किया गया है।

क्रू सदस्य एंटीजन जांच में पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि अभी तक सिर्फ एक ही क्रू स्टाफ संक्रमित पाया गया है और बाकी सभी की कोरोना जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 13 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं, ओमिक्रॉन के 510 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 193 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामलों में पिछले 16 दिन से लगातार बढ़ोतरी हो रही है। राज्य सरकार ने राज्य में मामलों में वृद्धि को देखते हुए खुले या बंद स्थानों पर समारोहों में लोगों के एकत्र होने की संख्या 50 तक सीमित कर दी है।

Previous articleशुरू हुआ किशोर-किशोरियों का टीकाकरण अभियान, 7 लाख से अधिक ने कराया पंजीयन
Next articleमुख्यमंत्री बघेल की अध्यक्षता में ग्रीन काउंसिल की बैठक आयोजित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here