Home राष्ट्रीय शुरू हुआ किशोर-किशोरियों का टीकाकरण अभियान, 7 लाख से अधिक ने कराया...

शुरू हुआ किशोर-किशोरियों का टीकाकरण अभियान, 7 लाख से अधिक ने कराया पंजीयन

18

नई दिल्ली (वीएनएस)। देश में सोमवार से 15-18 साल किशोर-किशोरियों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। अभिभावक अपने बच्चे को लेकर टीकाकरण केंद्र पर पहुंचने लगे हैं। वहीं कोविन पोर्टल के डाटा के अनुसार अब तक सात लाख से अधिक किशोर-किशोरियों ने पंजीकरण करवा लिया है। उधर कोराना संक्रमण में तेजी को देखते हुए किशोर-किशोरियों को इसके खतरे से बचाने के लिए टीकाकरण को लेकर सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अलग-अलग टीका केंद्र बनाने की हिदायत दी है, ताकि कोविड वैक्सीन का घालमेल न हो पाए।

कोरोना को मात देने के लिए सोमवार से चंडीगढ़ में 15 से 18 साल के किशोर-किशोरियों का टीकाकरण शुरू किया गया है। खुद को सुरक्षा कवच देने के लिए किशोर-किशोरियों में खास उत्साह नजर आ रहा है। विशेष बात यह है कि शहर में बनाए गए 10 टीकाकरण केंद्र पर वेक्सीनेटर और डॉक्टर से पहले किशोर-किशोरी पहुंच गए हैं। सभी को टीका लगवाने की जल्दी है। टीका लगवाने के बाद सभी बेहद खुश नजर आए। उनका कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए अब उन्हें सुरक्षा कवच मिल गया है।

चंडीगढ़ के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनीमाजरा में 15 से 18 साल के किशोर-किशोरियों का टीकाकरण शुरू हो गया है।
देश की राजधानी दिल्ली में 15-18 साल के किशोर-किशोरियों के लिए आज से कोविड वैक्सीनेशन की शुरुआत हो गई है।

15 से 18 साल के  किशोर-किशोरियों के लिए डिब्रूगढ़ में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने वैक्सीनेशन ड्राइव का उद्घाटन किया।
गुजरात की राजधानी गांधीनगर में 15-18 साल के किशोर-किशोरियों के लिए आज से कोविड वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत की।

Previous articleदोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री करेंगे आवासीय प्रयोजन के लिए विकसित नवीन पोर्टल का शुभारंभ
Next articleक्रूज शिप में फंसे 2000 लोग…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here