Home chhattisgarh छत्तीसगढ़: 533 सब इंस्पेक्टर और 66 इंस्पेक्टर्स का तबादला….6 IPS अफसरों का...

छत्तीसगढ़: 533 सब इंस्पेक्टर और 66 इंस्पेक्टर्स का तबादला….6 IPS अफसरों का भी ट्रांसफर

52

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले कई अलग-अलग विभागों में बड़ी सर्जरी हुई है। 6 IPS अफसरों का तबादला हुआ है। इसके अलावा 533 सब इंस्पेक्टर और 66 इंस्पेक्टर उसका तबादला हुआ है। साथ ही राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 35 अधिकारियों के संबंध में आदेश जारी किया है। इनमें कुछ अधिकारियों को क्रमोन्नत करते हुए कुछ का ट्रांसफर भी किया गया है।

रायपुर के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी शैलाभ साहू को हटा दिया गया है। उनकी जगह पर कीर्तिमान सिंह राठौर को रायपुर के क्षेत्रीय परिवहन का अधिकारी बनाया गया है। इससे पहले राठौर बिरगांव नगर निगम के आयुक्त थे। पुलिस महकमे में गुरुवार को बड़ी विभागीय सर्जरी हुई। एक साथ सैकड़ों पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। यह ट्रांसफर आगामी चुनावों के मद्देनजर किया गया है।

अब सिलसिलेवार पढ़िए किस विभाग में किसे कौन सी जिम्मेदारी दी गई है, और किसका प्रमोशन हुआ है…

6 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर
छत्तीसगढ़ प्रदेश के गृह मंत्रालय की ओर से आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर का आदेश भी जारी कर दिया गया है। इनमें आनंद छाबड़ा को बिलासपुर रेंज का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। रतनलाल डांगी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ रायपुर जिले के पुलिस महानिरीक्षक बनाए गए हैं।

13 डिप्टी कलेक्टर को क्रमोन्नति मिली, एक का ट्रांसफर
राज्य के अलग-अलग जिलों में तैनात किए गए 13 डिप्टी कलेक्टर को क्रमोन्नति दी गई है। इसके तहत उनके वेतन में बढ़ोतरी की गई है। इनमें से एक अधिकारी रुचि शर्मा को डिप्टी कलेक्टर रायपुर से संयुक्त कलेक्टर बलरामपुर बनाया गया है।

निर्भय कुमार साहू को बलौदा बाजार से हटाकर महासमुंद का अपर कलेक्टर बनाया गया है, दीप्ति गौरी को संयुक्त कलेक्टर कबीरधाम से अपर कलेक्टर अंबागढ़ चौकी, दिनेश कुमार नाग को संयुक्त कलेक्टर कोंडागांव से अपर कलेक्टर कटघोरा, अनिल कुमार सिदार को संयुक्त कलेक्टर कोरिया से अपर कलेक्टर मनेंद्रगढ़, नम्रता आनंद को संयुक्त कलेक्टर मुंगेली से अपर कलेक्टर गौरेला पेंड्रा मरवाही, घासीराम मरकाम को संयुक्त संचालक आदिम जाति अनुसूचित विकास विभाग से अपर कलेक्टर बनाकर धमतरी भेजा गया है।

4 सूबेदारों का ट्रांसफर और 6 का प्रमोशन

ट्रांसफर आदेश के अलावा पुलिस हेड क्वार्टर की ओर से दो और आदेश जारी हुए हैं। इनमें चार सूबेदारों का ट्रांसफर और 6 सूबेदारों को RI बनाया गया है। हालांकि इनका भी तबादला हुआ है। ट्रांसफर किए जाने वाले सुबेदारों में रमेश कुमार को सुकमा, बी पी कश्यप को महासमुंद, रेवती वर्मा को बालोद, सिद्धार्थ शुक्ला को गौरेला पेंड्रा मरवाही भेजा गया है।

सूबेदार से RI के पद पर अरविंद कुमार, अशोक कुमार गिरी, भुवनेश्वर कुमार, सौरभ चंद्राकर, तृप्ति सिंह भारद्वाज, विपुल आनंद जांगड़े को प्रमोट किया गया है। इन्हें अलग-अलग जिलों में नई पोस्टिंग दी गई है।

Previous articleउप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने बेमेतरा में विकास कार्यों की समीक्षा की
Next article3 हजार से ज्यादा डॉक्टर जाएंगे हड़ताल पर:काली पट्टी लगाकर जताया विरोध, अब एक अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here