Home छत्तीसगढ़ रायपुर के बाद अब बिलासपुर में ‘AAP’ की मेगा रैली…साइंस कॉलेज मैदान...

रायपुर के बाद अब बिलासपुर में ‘AAP’ की मेगा रैली…साइंस कॉलेज मैदान में सभा

236

छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी रायपुर के बाद अब बिलासपुर में चुनावी शंखनाद की तैयारी में है। इसके लिए महा रैली का आयोजन कर एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने की तैयारी चल रही है। 2 जुलाई को आयोजित रैली में पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान शामिल होंगे और इसके बाद साइंस कॉलेज मैदान में सभा होगी।

छत्तीसगढ़ में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब आम आदमी पार्टी भी कूद गई है। दिल्ली फिर पंजाब में सरकार बनाने के बाद पार्टी देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव में सक्रिय नजर आ रही है। राजधानी रायपुर में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान चुनावी शंखनाद कर चुके हैं। रायपुर के बाद बिलासपुर प्रदेश का दूसरा बड़ा संभाग है। यहां 24 विधानसभा सीटें हैं। यही वजह है कि AAP ने महारैली के लिए के लिए इस बार बिलासपुर को चुना है और 2 जून को होने वाले इस आयोजन में अरविंद और भगवंत मान को फिर से बुलाया जा रहा है। पार्टी के दोनों दिग्गज महारैली के साथ साइंस कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। इसमें पार्टी के पदाधिकारी एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का दावा कर रहे हैं।

पार्टी के पदाधिकारी लगातार प्रदेश के जनहित के छोटे-बड़े मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते रहे हैं। लोरमी के मूल निवासी और आम आदर्मी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक यहां रैली कर पार्टी की सक्रियता बता चुके हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ में पार्टी के विस्तार की जवाबदारी दी गई है। यही वजह है कि संदीप पाठक रोजाना वर्चुअली पार्टी पदाधिकारियों की मीटिंग कर हर एक गतिविधियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

दिल्ली और पंजाब की तरह चल रहा कैंपेन
‘AAP’ की प्रदेश सचिव और एडवोकेट प्रियंका शुक्ला ने बताया कि पार्टी की सदस्यता अभियान में प्रदेश के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अब पार्टी के पदाधिकारी दिल्ली और पंजाब की तरह प्रदेश के सभी जिलों में कैंपेन चला रहे हैं। इसके तहत डोर-टू-डोर सर्वे चल रहा है और लोगों को आम आदमी पार्टी की रीति-नीति के साथ ही दिल्ली में हुए विकास कार्य और जनहित के कामों की जानकारी दी जा रही है। उन्हें भरोसा दिलाया जा रहा है कि अगर प्रदेश में ‘आप’ की सरकार बनी तो यहां भी दिल्ली की तरह काम होगा।

Previous articleछत्तीसगढ़ में घर बैठे रिन्यू हो जाएगा ड्राइविंग लाइसेंस…गुम होने पर डुप्लीकेट खुद बना सकेंगे…कई सुविधाएं आज से लागू
Next articleबच्चों की रूचि को पहचानकर कैरियर चुनने के लिए दें मार्गदर्शन: स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. दासन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here