Home छत्तीसगढ़ पुलिस-नक्सली मुठभेड़, महिला माओवादी ढेर…..DRG और BSF की संयुक्त पार्टी निकली थी...

पुलिस-नक्सली मुठभेड़, महिला माओवादी ढेर…..DRG और BSF की संयुक्त पार्टी निकली थी सर्चिंग पर; मौके से राइफल भी बरामद

176

छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि DRG और ‌BSF की संयुक्त पार्टी गश्त पर निकली थी। उसी दौरान अचानक से माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने एक महिला नक्सली को ढेर कर दिया है। मामला छोटे बेठिया थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात को जवानों की टीम 20 से 25 नक्सलियों के छिप होने की सूचना पर सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान सोमवार सुबह लौटते वक्त बीनागुण्डा के जंगल में अचानक से फायरिंग शुरू हो गई। इसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की ओर भागे हैं। कहा जा रहा है यह मुठभेड़ आधे घंटे से ज्यादा चली है।

बताया गया है कि नक्सली जंगल में ही मौजूद थे। इसके बाद उन्होंने जवानों को जैसे ही देखा, फायरिंग शुरू कर दी। जवानों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। मुठभेड़ की पुष्टि आईजी पी सुंदरराज ने की है। मुठभेड़ के बाद जवानों ने मौके से एक राइफल भी जब्त किया है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। मारी गई महिला नक्सली की पहचान अब तक नहीं हुई है।

5 दिन पहले वाहनों में लगाई थी आग

इससे 5 दिन पहले नक्सलियों ने इसी इलाके में आगजनी की घटना को अंजाम दिया था। उस दौरान सड़क निर्माण कार्य में लगे 3 ट्रेक्टर, 1 पोकलैंड, 1 लोडर में नक्सलियों ने आग लगा दी थी। इसके अलावा वहां काम कर रहे मजदूरों को काम नहीं करने की भी धमकी दी थी।

Previous articleछत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग में निकली भर्ती……21 जून तक कर सकते हैं आवेदन
Next articleस्मार्ट सिटी की सड़कों पर गड्ढों से लोग परेशान ……खोदी गई सड़क को ठीक से नहीं भरा गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here