Home छत्तीसगढ़ बेकाबू होकर पलटी फिर पेड़ से टकराई विधायक की गाड़ी…हाईवा को साइड...

बेकाबू होकर पलटी फिर पेड़ से टकराई विधायक की गाड़ी…हाईवा को साइड देने के चक्कर में हादसा

12

धमतरी जिले से भाजपा विधायक रंजना साहू गरियाबंद में सड़क हादसे का शिकार हो गईं। उनकी इनोवा कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा एक हाईवा को साइड देने के चक्कर में हुआ है। दुर्घटना में विधायक की जान बाल-बाल बच गई है। उन्हें हल्की चोटें आई हैं।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर को करीब 12 बजे के आस-पास रंजना साहू और भाजपा अध्यक्ष देवभोग में आयोजित भाजपा विधायक डमरू धर पुजारी के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। ये अभी नेशनल हाईवे 130 पर कोदोमाली मोड़ के पास पहुंचे थे। उसी दौरान यह हादसा हो गया है।

बताया जा रहा है कि देवभोग की तरफ से तेज रफ्तार में हाईवा आ रहा था। उसे बीजेपी विधायक के ड्राइवर ने साइड देना चाहा। मगर इसी दौरान विधायक की इनोवा गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटते हुए रोड किनारे चली गई। इसके बाद गाड़ी पेड़ से टकरा गई।

राहत की बात ये रही कि भाजपा विधायक और बीजेपी जिला अध्यक्ष को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। आस-पास के लोगों की मदद से सभी को मैनपुर अस्पताल लाया गया था। जहां उनका उपचार किया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। एडिशनल एसपी चंद्रेश सिंह ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है।

Previous articleITI में प्रशिक्षण अधिकारियों के लिए 920 पदों पर भर्ती…..5 संभागीय मुख्यालयों में होगी परीक्षा…7 से 22 जून तक 2 शिफ्ट में होंगे एग्जाम
Next articleसरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूलों का बढ़ा क्रेज:लॉटरी से हुआ 1300 से अधिक बच्चों का एडमिशन….प्रवेश के लिए विधायक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here