Home कोरबा बच्चों को पोलियो से बचाने 23 जनवरी से चलेगा अभियान

बच्चों को पोलियो से बचाने 23 जनवरी से चलेगा अभियान

शून्य से पांच वर्ष के लगभग एक लाख 73 हजार बच्चों को दी जायेगी पोलियो की खुराक

22

कोरबा (वीएनएस)। शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की बिमारी से बचाने 23 जनवरी से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जायेगा। अभियान के तहत बच्चों को पोलियो की खुराक दी जायेगी। कार्यक्रम के तहत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर पोलियो वायरस से बचाव किया जायेगा। कलेक्टर श्रीमती साहू ने पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों के संबंध में टास्क फोर्स समिति की बैठक ली। बैठक में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक देने आवश्यक तैयारियों और मैदानी दल के संबंध में चर्चा की गई। कलेक्टर ने बच्चों को पोलियो बूथ के अलावा सार्वजनिक जगहों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैड, मेला एवं बाजारों में भी पोलियो की खुराक देने व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले के लगभग एक लाख 72 हजार 900 बच्चों को पोलियो की खुराक दी जायेगी। विकासखंड कोरबा में 19 हजार 455, कटघोरा में 18 हजार 15, करतला में 22 हजार 847, पाली में 26 हजार 480, पोंड़ीउपरोड़ा में 30 हजार 105 एवं शहरी क्षेत्र में 55 हजार 998 बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिलाई जायेगी। इसके लिए 1500 पोलियो बूथ के माध्यम से तीन हजार से अधिक कार्यकर्ताएं बच्चों को पोलियो खुराक देने के लिए अभियान में शामिल होंगे। अभियान के तहत 23 जनवरी को पोलियो बूथ में बच्चों को पोलियो की खुराक दी जायेगी। 24 तथा 25 जनवरी को खुराक लेने से बचे हुए बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की खुराक दी जायेगी। अभियान के तहत 15 साल तक के बच्चों में पोलियो संदिग्ध लक्षणों का सर्वे भी किया जायेगा।

Previous articleटेस्टिंग-कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग तेज करने और वैक्सीनेशन से कम होगी कोरोना की रफ्तार : कलेक्टर
Next articleजनचौपाल में कलेक्टर सुनीं लोगों की समस्याएं, निराकरण के दिए निर्देश…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here