Home जांजगीर-चांपा जिले के 1,20,130 किसानों ने 4,98,933.32 टन धान बेचा

जिले के 1,20,130 किसानों ने 4,98,933.32 टन धान बेचा

29

00 मंगलवार तक जिले के 60 प्रतिशत से अधिक किसान बेच चुके हैं अपना धान,
जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। जिले में समर्थन मूल्य पर 60 प्रतिशत से अधिक किसान अपना धान बेच चुके हैं। अब तक 1,20,130 किसानों ने 4,98933.32 टन धान बेचा जा चुका है। मंगलवार तक खरीदे गए धान में से 52.49त्न धान का उठाव किया जा चुका है।

किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। जिले में धान खरीदी के लिए जिला प्रशासन की ओर से की गई बारदाने, तौल ,टोकन आदि की व्यवस्था के प्रति किसान खुश हैं। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में 1,99,947 पंजीकृत किसान है। इनमें से 120130 किसानों ने 4 जनवरी तक 498933.32 टन धान बेच चुके हैं। खरीदे गये धान में से 52.49 प्रतिशत धान का उठाव हो चुका है। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में कुल 239 उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था की गई है। जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित हो रही है। जिले में 1 दिसंबर से अब तक 1,20,130 किसानों से अर्थात 60 प्रतिशत से अधिक किसानों से 4 लाख 98 हजार 933.32 टन धान की खरीदी की गई।

छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से विगत 1 दिसंबर से राज्य के पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। जांजगीर-चांपा जिले के 60 प्रतिशत से अधिक पंजीकृत किसान अपना धान बेच चुके हैं। विगत तीन वर्षों से किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से इनपुट अनुदान की राशि मिलने से पंजीकृत किसानों की संख्या में वृद्धि हुई है।

Previous articleदेशभर के मनोचिकित्सक विशेषज्ञ छात्रों को बताएंगे मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के गुर
Next articleआईआईटी कैंपस में बने दो कंटेनमेंट जोन…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here