Home बेमेतरा सड़क दुर्घटना मे लोगों की जान बचाने वाले को मिलेंगे 5 हजार...

सड़क दुर्घटना मे लोगों की जान बचाने वाले को मिलेंगे 5 हजार रूपये

16

बेमेतरा (वीएनएस)। आज की चहल- पहल भरी जिन्दगी में सड़क सुरक्षा एक अहम मुद्दा है। आवागमन के साधनों में सड़क परिवहन का भी काफी विकास हुआ है। सड़कों के निर्माण के साथ-साथ यात्रा में जोखिम, यातायात अनावरण आदि बहुत तेजी गति से बढ़े हैं। जिससे सड़क दुर्घटनों की संख्या/घायलों/मृतकों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। भारत सरकार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा छ.ग. सरकार के द्वारा विभिन्न क्रियाकलापों के माध्यम से दुर्घटनों को कम करने का प्रयास किए जाते रहे हैं।

इसी क्रम में आम जनता को प्रोत्साहित करने के लिए एवं घातक सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की अपातकालीन स्थिति में उनकी सहायता कर जान बचाने वाले नेक व्यक्तियों (ळववक ेंउंतपजंद) के लिए भारत सरकार के पुरस्कार स्वरूप नगद राशि एवं प्रमाण पत्र देने की योजना बनाई है । इस योजना का नाम किसी घातक/जानलेवा वाहन दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की मदद कर उन्हें तत्काल (गोल्डन आवर में) चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हॉस्पिटल/ट्रामा सेटर तक पहुंचा कर घायल व्यक्तियों के जिन्दगी बचाने वाले नेक व्यक्तियों को सम्मान स्वरूप पुरस्कार देने की योजना है। जो पन्द्रवें वित्त अर्थात 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी। इस योजना के तहत जानलेना सड़क दुर्घटना में लोगों की सहायता कर जान बचाने वाले नेक व्यक्तियों को हर घटना के लिए 5 हजार रुपए नगद प्रोत्साहित राशि दी जाएगी। नगद राशि के साथ-साथ सराहना के लिए प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। यह कार्य एक प्रक्रिया के तहत किये जाएंगे, जिनमें जिला स्तर पर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला चिकित्सा, स्वास्थ्य अधिकारी व जिला परिवहन अधिकारी की भूमिका होगी।

जिले स्तर में अनुमोदन के पश्चात नेक व्यक्तियों का विवरण राज्य स्तर पर भेजा जायेगा। जहां नेक व्यक्तियों के दिये गये खाते में ईनाम की राशि सीधे डाल दी जाएगी। नेक व्यक्तियों की ओर से दिये गये सूचना व विवरण की जानकारी का उपयोग केवल पुरस्कार के संबंध में ही दिया जाएगा। जिन नेक व्यक्तियों की ओर से अपनी पहचान गोपनीय रखी जाएगी, ओ उपरोक्त पुरस्कार के लिए पात्र नहीं होगा। एक व्यक्ति को किसी एक वर्ष में अधिकतम 5 बार ही नगद राशि पुरस्कार स्वरूप दी जा सकेगी। इसके अलावा हर साल राष्ट्रीय स्तर पर 10 चुने हुए नेक व्यक्तियों जिन्होंने जानलेवा सड़क दुर्घटना में विषम परिस्थितियों को होते हुए भी लोगों की जान बचाने में मदद की है, अर्थात वे 10 नेक व्यक्तियों जिनका चयन भारत सरकार की ओर से किया जाएगा। उन्हें नई दिल्ली में पुरस्कार स्वरूप 1 लाख रुपए नगद के साथ प्रमाण पत्र व ट्राफी से सम्मानित किया जाएगा।

Previous articleस्कूली बच्चों के लिए टीकाकरण का महाभियान 6 जनवरी को
Next articleसिविल सर्जन, मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी को शो-काज नोटिस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here