Home कांकेर 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

16

उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। कलेक्टर की ओर से राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए दो मृतक परिवार के निकटतम आश्रितों के लिए 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किया गया है।

दुर्गूकोंदल तहसील के ग्राम तमोड़ा निवासी 35 वर्षीय बिसेसर मण्डावी की नदी में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी धनोसा मंडावी के लिए चार लाख रुपए तथा पखांजूर तहसील के ग्राम बुधनदंड निवासी 55 वर्षीय सुकलाल दुग्गा की नदी में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी जगोतीन दुग्गा के लिए चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत किया गया है। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान संबंधित तहसीलदारों के माध्यम से किया जाएगा।

Previous articleशिक्षक पात्रता परीक्षा 9 जनवरी को, 11,547 परीक्षार्थी होंगे शामिल
Next articleबृजमोहन ने जिस संस्था को बताया आतंकी, गडकरी ने की थी उसकी तारीफ़ : राजकुमार दुबे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here