Home धमतरी सोरम खरीदी केंद्र में अब तक 31 हजार 716 क्विंटल धान खरीदी

सोरम खरीदी केंद्र में अब तक 31 हजार 716 क्विंटल धान खरीदी

20


धमतरी (वीएनएस)। जिले के सोरम स्थित धान खरीदी केंद्र में अब तक 1254 किसानों से 31 हजार 716 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर खरीदा गया है। सोमवार तीन जनवरी को केंद्र में अपना 65 क्विंटल 60 किलो धान बेचने के लिए लेकर पहुंचे। सोरम के झुम्मन लाल साहू कहते हैं।कि उनके साढ़े चार एकड़ की भूमि में उपजे धान को वे लेकर आए हैं। टोकन पहले से ही मिल गया था, इसलिए केन्द्र पहुंचने पर उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई। उन्हें राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत अब तक तीन किश्तों में कुल 30 हजार रूपए की राशि मिली है। इसी तरह 52 वर्षीय हीरा राम साहू ने 40 क्विंटल धान, भगवानी राम निषाद ने 24 क्विंटल 80 किलो धान समर्थन मूल्य पर बेचा। श्री निषाद बताते हैं कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत तीन किश्तों में उन्हें चार-चार हजार रुपए, कुल 12 हजार रुपए मिले। यह उनके लिए काफी फायदेमंद रहा। उन्होंने इसका उपयोग कृषि और घरेलू काम में किया। सोरम के 58 वर्षीय नन्द किशोर साहू ने सोमवार को 20 क्विंटल 40 किलो धान समर्थन मूल्य पर बेचा है। वे बताते हैं कि दीवाली के ठीक पहले राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त उनके खाते में आई, इससे उनकी दिवाली और खुशियों भरा रहा और त्यौहार को अच्छे से मानने में उनके परिवार को सहूलियत हुई।

ज्ञात हो कि सोरम खरीदी केंद्र में इस साल 11 गांव के 2200 किसानों से 60 हजार क्विंटल धान खरीदी समर्थन मूल्य पर की जानी है। इसमें सोरम सहित भटगांव, गोकुलपुर, बोरिदखुर्द, बेलतरा, रुद्री, मरादेव, बेंद्रानवागांव, नवागांवखुर्द, सोरिदभाट, श्यामतराई के पंजीकृत किसान सम्मिलित है। गौरतलब है कि गत वर्ष यहां पांच नए पक्के चबूतरे बनाए गए। वर्तमान में यहां कुल 15 पक्के चबूतरे हैं। इसके अलावा यहां सात जनवरी तक के लिए किसानों को टोकन जारी किया जा चुका है ,और पर्याप्त मात्रा में बारादाने की उपलब्धता केन्द्र में है। इन सब व्यवस्थाओं की वजह से यहां किसानों को धान बेचने में कोई दिक्कत नहीं आ रही। इसके लिए किसान प्रदेश के मुखिया और ज़िला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्नता जताते हैं।

Previous articleकोरोना से निपटने अब सख्ती जरूरी
Next articleविधायक ने जैविक कृषि मेला का लाभ उठाने की अपील की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here