Home सरगुजा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए चलेगा अभियान

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए चलेगा अभियान

13

अम्बिकापुर (वीएनएस)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बिकापुर के सचिव जर्नादन खरे ने बताया है कि छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर व जिला न्यायाधीश आरबी घोरे के निर्देशानुसार राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस 24 दिसम्बर 2021 से विश्व उपभोक्ता दिवस 15 मार्च 2022 तक लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए सचेत अभियान संचालित किया जा रहा है। इसमें A Special drive for solid waste प्रबंधन किया जाना है। जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में 3 जनवरी को मार्गदर्शन कृषि संस्थान अम्बिकापुर व सरस्वती बीएड शिक्षा महाविद्यालय अम्बिकापुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उपभोक्ता की हैसियत से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही मोटर दुर्घटना अधिनियम, ड्राइविंग लाइसेंस के महत्व, अपराध क्या है तथा अपराध से दूर रहने के संबंध में बताया गया है।

Previous articleभिंभौरी पंचायत बनेगी नगर पंचायत, ग्राम सिलघट में खुलेगा उप स्वास्थ्य केंद्र : भूपेश बघेल
Next articleपंच-सरपंच के 90 अभ्यर्थियों ने दाखिल किया नाम निर्देशन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here