Home छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव हुए कोरोना संक्रमित…

बड़ी खबर : स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव हुए कोरोना संक्रमित…

79

रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री कोरोना संक्रमित हो गये हैं। वो अंबिकापुर दौरे पर थे, वहीं उनकी तबीयत बिगड़ गयी थी। हालांकि शुरुआती जांच में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी थी, लेकिन शाम में हुए कोरोना टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है।

मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर खुद के पॉजेटिव होने की जानकारी दी है। सिंहदेव ने कहा है कि उनकी रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है, लेकिन उनकी तबीयत अभी ठीक है। वो फिलहाल होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करा रहे हैं।

आपको बता दें कि पिछले दो दिनों से वो अंबिकापुर में अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम में भाग रहे थे। शनिवार को उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की अंबिकापुर में बैठक भी ली थी। वहीं शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के साथ स्कूल शिक्षा विभाग की दो योजनाओं के शुभारंभ मौके पर भी वो मौजूद थे।

सिंहदेव ने कहा है कि जो भी व्यक्ति उनके संपर्क में आये हैं, वो अपना टेस्ट करा लें। कल उनके साथ कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम भी थे। लिहाजा कोरोना की वजह से शिक्षा मंत्री को अपनी अपना टेस्ट कराना होगा और रिपोर्ट आने तक आईसोलेट रहना होगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम दूरभाष पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Previous article158 हाईस्कूलों में शिविर लगाकर किया जाएगा टीकाकरण
Next articleआज का पंचांग : पौष शुक्ल प्रतिपदा, जानें आज के मुहूर्त और शुभ योग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here