Home छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने बनाई रणनीति…..महासमिति की बैठक में 1 अगस्त...

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने बनाई रणनीति…..महासमिति की बैठक में 1 अगस्त से हड़ताल का ऐलान

66

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ 1 अगस्त से अनिश्चितिकालीन हड़ताल पर जा सकता है। संघ ने रविवार को रायपुर में सामान्य सभा-महासमिति की बैठक में यह फैसला लिया है। बैठक में कर्मचारी संघ ने आगामी दिनों की रणनीति बनाई और अपनी मांगों को लेकर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा।

सामान्य सभा के साथ ही तृतीय वर्ग संघ ने रिटायर हो चुके कर्मचारियों के सम्मान कार्यक्रम का भी आयोजन किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि कर्मचारियों की कई मांगों और समस्याओं को सरकार के सामने रखने के लिए बैठक की गई है। अगर मांगे पूरी नहीं होती तो संघ संयुक्त मोर्चा की ओर से तय की गई हड़ताल में समर्थन देगा।

कर्मचारियों की क्या है मांगें?

कर्मचारी लंबे समय से हाउस रेंट, महंगाई भत्ता, चार स्तरीय सैलरी की मांग कर रहे हैं। साथ ही अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर भी प्रदर्शन और आंदोलन लगातार हो रहे हैं।

कर्मचारी संघ ने पींगुआ कमेटी की रिपोर्ट को सरकार के सामने रखने की भी मांग की है। मांगे पूरी नहीं होने पर संघ ने प्रदेश भर के जिला अध्यक्षों से चर्चा करने के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने की भी घोषणा कर दी है।

मुख्य अतिथि विकास उपाध्याय को ज्ञापन
संघ के प्रदेश अध्यक्ष जी.आर.चंद्रा ने बताया कि कर्मचारियों के संघ के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव विकास उपाध्याय रहे। संघ ने अपनी मांगों को उन के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए निवेदन किया है।

विकास उपाध्याय ने दिया भरोसा
विकास उपाध्याय ने भी कर्मचारियों को प्रशासन की रीढ़ की हड्डी बताते हुए उनकी मांगों को मुख्यमंत्री के सामने पहुंचाने की बात कही। इन मांगों को पूरा कराने का भी भरोसा दिया ।

Previous articleरायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के लिए अलर्ट जारी….छत्तीसगढ़ में अब होगी जमकर बारिश
Next articleमुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने निवास में सपरिवार कृषि यंत्रों की पूजा कर इस साल अच्छी खेती और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here