Home chhattisgarh मंत्री अकबर बनेंगे कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष…ऐलान जल्द

मंत्री अकबर बनेंगे कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष…ऐलान जल्द

313

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस घोषणा पत्र समिति का अध्यक्ष पद लेने से इनकार कर दिया है। जिसके बाद चुनाव से जुड़ी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मंत्री मोहम्मद अकबर को दिए जाने की खबर है। हाईकमान की ओर से इस जिम्मेदारी के लिए ऐसे चेहरे की तलाश की गई, जिसकी राजनीतिक समझ तो बेहतर हो ही साथ ही प्रदेश की तासीर के साथ जनभावनाओं को भी बखूबी समझता हो और इन सभी मापदण्डों में मंत्री अकबर बिल्कुल फिट बैठते हैं। अकबर कांग्रेस का परखा और खरा चेहरा भी है इसलिए इनका घोषणा पत्र समिति का अध्यक्ष बनना लगभग तय हो गया है।

दिल्ली में हुई बैठक के दौरान ही टीएस सिंहदेव ने ये कह दिया था कि उन्हें घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी ना दी जाए और उसके बाद वहां राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ मौजूद प्रदेश के तमाम नेताओं के बीच हुई चर्चा में अकबर के नाम पर सहमति बनी। संगठन जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा कर सकती है।

Previous articleATM में पैसे डालने वाले ने ही उड़ाए 6 लाख….साथियों के साथ मिलकर दिया अंजाम
Next articleटमाटर बना सोना, फुटपाथ पर सब्जी बेचने वालों ने चोरी के डर से लगाया CCTV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here