Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में हीट वेव के साथ अंधड़-बारिश का अलर्ट:कई जिलों में दोपहर...

छत्तीसगढ़ में हीट वेव के साथ अंधड़-बारिश का अलर्ट:कई जिलों में दोपहर के बाद बदल सकता है मौसम, गर्मी से अभी नहीं मिलेगी राहत

220

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह से सूरज की तपिश से लोग बेहाल हैं। मध्य छत्तीसगढ़ के पूर्वी जिलों में मौसम विभाग ने हीट वेव की आशंका जताई है। इसके अलावा दोपहर बाद कई जगहों पर अंधड़ और बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है।

छत्तीसगढ़ के मौसम में पिछले कुछ दिनों से कई बदलाव देखने को मिले हैं। तेज गर्मी और लू के साथ बारिश के भी हालात बन रहे हैं। जांजगीर, रायगढ़, मुंगेली, सक्ती और बलौदाबाजार जिले में लू जैसे हालात बन सकते हैं। बुधवार दोपहर राजधानी समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि रायपुर में हुई बारिश स्थानीय प्रभाव की वजह से हुई है। बिपरजॉय की वजह से मानसून के पहुंचने में और ज्यादा देरी हो सकती है।

बिपरजॉय का छत्तीसगढ़ में असर नहीं रहेगा
अरब सागर में उठे चक्रवात बिपरजॉय का असर छत्तीसगढ़ में नहीं रहेगा। इसने सारी नमी समेट ली है। जानकारी के अनुसार ये तूफान आज गुजरात के कच्छ से टकराएगा। इतना ही नहीं बिपरजॉय के चलते गुजरात समेत 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अलर्ट पर रखा गया है।

बिपरजॉय से गुजरात के 7 जिलों में भारी तबाही की आशंका जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार को कहा कि 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अलर्ट पर रखा गया है। ये राज्य गुजरात, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली हैं। इतना ही नहीं चक्रवात के चलते राजस्थान के कुछ इलाकों में भी बारिश का अलर्ट है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक एक द्रोणिका पूर्वी बिहार से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इस वजह से प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश और गरज चमक के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। इसके अलावा अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

Previous articleबस्तर में होंगे 3040 नए विकास के काम:इनमें शुद्ध पानी, रोजगार, पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए खर्च किए जाएंगे करोड़ों रुपए
Next articleतेलंगाना के किसानों ने छत्तीसगढ़ में संचालित किसान हितैषी  नीतियों और योजनाओं को सराहा 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here