Home छत्तीसगढ़ खिलाड़ियों को कलेक्टर ने किया प्रोत्साहित

खिलाड़ियों को कलेक्टर ने किया प्रोत्साहित

13

भारत सरकार संस्कृत मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइन्स भुवनेश्वर के सहयोग से अनुसूचित जनजातीय खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 खेल प्रतियोगिता तथा 18 जनजातीय डेमोस्ट्रेशन गेम्स का आयोजन 09 से 12 जून 2023 को भुवनेश्वर (उड़ीसा) में किया जा रहा है। राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 25 मई 2023 को बहतराई स्टेडियम बिलासपुर में किया गया, जिसमें तीरंदाजी, फुटबॉल एथलेटिक्स, हॉकी, खो-खो, रग्बी स्वीमिंग, वॉलीबाल व योगासन खेल सम्मिलित थे। चयन ट्रायल में जिले के 07 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर हेतु किया गया है। फुटबॉल बालक वर्ग में रोहित कुमार सिंह व विकास सिंह, व्हॉलीबाल बालक वर्ग में महेन्द्र प्रताप सिंह, धनेश्वर सिंह, बालिका वर्ग में प्रियंका सिंह, शीतल सिंह पूजा पैकरा का चयन हुआ है तथा खिलाडियों के साथ ऑफिसियल्स के रूप में जाने हेतु दिनेश साहू प्रधानपाठक, शा.प्रा.शाला बारनवापारा को नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर सभी चयनित खिलाड़ियों को कलेक्टर संजय अग्रवाल ने संयुक्त कार्यालय में बॉलीबाल व फुटबॉल प्रदान कर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित करते हुये अग्रिम शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सूरजपुर एस.डी.एम. रवि सिंह, रामानुजनगर एस.डी.एम. नन्दजी पाण्डेय, प्रतापपुर एस.डी.एम. श्रीमती दीपिका नेताम, भैयाथान एस.डी.एम. सागर सिंह, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियंका गुप्ता, सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, सूरजपुर तहसीलदार सुश्री वर्षा बंसल, प्रतापपुर तहसीलदार प्रतीक जायसवाल, खेल अधिकारी श्रीमती आरती पाण्डेय, जिला क्रीडा सहायक शरदेन्द्. कुमार, शुक्ल, एस.ई.सी.एल. कर्मचारी व जिला वॉलीबॉल सचिव राजनाथ गुप्ता, विवेक पैकरा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous articleजिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में धारा 144 लागू
Next articleडी एम इंटर्न्स के साथ जिला कलेक्टर एवं विभिन्न विभागीय अधिकारियों की विकास आधारित बैठक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here