Home राष्ट्रीय 24 घंटे के भीतर भारी बारिश की संभावना…

24 घंटे के भीतर भारी बारिश की संभावना…

85

नई दिल्ली (वीएनएस)। देश में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत उत्तरी राजस्थान में पारा लुढ़केगा। इसके साथ ही उत्तर भारत के कई राज्यों में भी बादल बरसने की संभावना है।
कड़ाके की ठंड के बीच कुछ राज्यों में बर्फबारी और भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इससे साफ है कि नए साल के पहले हफ्ते में तापमान और गिर सकता है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी की चेतावनी दी है। इस बीच दक्षिण भारत में बारिश का दौर लगातार जारी है। तमिलनाडु और पुद्दुचेरी में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बता दें कि चेन्नई में कई दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। ऐसे में और बारिश होने की संभावना से यहां के लोग भी चिंतित है।
तापमान पर नजर रखने वाली निजी कंपनी के मुताबिक, पश्चिमी हिमालय के क्षेत्रों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मौसम का मिजाज बदल रहा है। 3 जनवरी तक जारी रहेगा और गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुमान के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर-पश्चिमी इलाके में दिखेगा। 4 से 7 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर  और हिमाचल प्रदेश  में भारी बारिश होगी. इसके अलावा पंजाब हरियाणा दिल्ली  उत्तरी राजस्थानऔर पश्चिमी उत्तर प्रदेश 5 से 7 जनवरी के बीच बारिश की संभावना है।
आईएमडी ने कहा कि 3 जनवरी तक पंजाब, उत्तरी राजस्थान और हरियाणा में शीत लहर चलने की संभावना है। भीषण शीत लहर के दौरान न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिरकर सामान्य से 6.4 डिग्री से ज्यादा हो जाता है।
दिल्ली में रविवार को कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।आईएमडी ने दिल्ली में 3 जनवरी तक शीत लहर जारी रहने का अनुमान जताया है। आईएमडी के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है । दिल्ली में 7 जनवरी तक शीतलहर चलने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ के मजबूत होने पर पहाड़ों पर बर्फबारी और हल्की बारिश की संभावना है। इससे मैदानी इलाकों का तापमान भी कम होगा। इससे उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में हल्की बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने जनवरी के पूरे हफ्ते उत्तर भारत में शीतलहर जारी रहने और तापमान में गिरावट दर्ज की भविष्यवाणी की है। 

Previous articleमुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना से ग्रामीणों को मिल रहा है स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ
Next article8 दिन में 16 गुना बढ़े कोरोना मरीज…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here