Home राशिफल आज का राशिफल : शुक्र हो रहे आज से अस्त, जानें राशियों...

आज का राशिफल : शुक्र हो रहे आज से अस्त, जानें राशियों पर प्रभाव

43

बुधवार को चंद्रमा आज पूरे दिन मकर राशि में शनि एवं बुध के साथ होंगे। आज ही शुक्र धनु राशि में अस्त होने जा रहे हैं। ग्रहों की स्थिति में बदलाव का आज सभी राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा, जानिए क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे…
मेष:
मनोभावों को काबू में रखें नहीं तो सामाजिक स्तर पर आप की छवि बिगड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में पेंडिंग काम को पूरा करते इस राशि के कुछ जातक नजर आ सकते हैं। पैतृक कारोबार से लाभ मिलने की संभावना है। आज के दिन आपका कोई दोस्त आप से मदद मांग सकता है। पारिवारिक जीवन में सौहार्द बना रहेगा। किसी परिचित की मदद से कारोबार में इस राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है।
भाग्य आज 88% तक आपका साथ देगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ:
भाग्य का पूर्ण सहयोग आज के दिन आपको प्राप्त हो सकता है, धन का निवेश किया था तो लाभ मिलने की संभावना है। कोर्ट कचहरी के किसी मामले को लेकर परेशान हैं तो उसका भी समाधान मिल सकता है। उच्च शिक्षा अर्जित कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। लव लाइफ में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
भाग्य आज 80% तक आपका साथ देगा। घर के ईशान कोण में बैठकर ध्यान करें।
मिथुन:
उदर से संबंधित कोई समस्या इस राशि के जातकों को हो सकती है। खान-पान का ध्यान रखें। कुछ जातकों को अचानक से धन लाभ मिलने की भी संभावना है। आज के दिन कार्यक्षेत्र में होने वाली राजनीति से दूर ही रहेंगे तो बेहतर होगा, अन्यथा आपकी छवि लोगों की नजर में बिगड़ सकती है। मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रह सकता है।
भाग्य आज 88% तक आपका साथ देगा। सूर्य देव की उपासना करें।
कर्क:
वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी आई थी तो उसका हल आपको मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सामान्य फल प्राप्त होंगे। साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ मिलकर कोई रणनीति बना सकते हैं जिससे भविष्य में लाभ मिलने की भी संभावना है। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं तो आज के दिन आपके कार्य पर आपके सीनियर्स की नजर हो सकती है, इसलिए हर कार्य सोच समझकर करें।
भाग्य आज 82% तक आपका साथ देगा। गणेश जी की पूजा करें।
सिंह:
आज आप मानसिक रूप से अस्थिर नजर आ सकते हैं। मन की चंचलता को कम करने के लिए आपको प्राणायाम का अभ्यास करना चाहिए। अपने दिल के राज आज किसी से भी साझा करने से बचें। आपकी मुलाकात आज के दिन किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जो अध्यात्म के पथ पर अग्रसर है, उस व्यक्ति से मिलकर आपके विचारों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य में अच्छे बदलाव आ सकते हैं।
भाग्य आज 78% तक आपका साथ देगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें।
कन्या:
कन्या राशि की कुछ लोग अपने लवमेट के साथ घंटों फोन पर बात करते आज नजर आ सकते हैं। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलने की संभावना है। वाहन चलाते समय इस राशि वालों को सावधान रहना चाहिए। प्रारंभिक शिक्षा अर्जित करने वाले कन्या राशि के जातकों को अपने सहपाठियों का सहयोग मिल सकता है जिससे शिक्षा जीवन में आ रही कई परेशानियां दूर होंगी।
भाग्य आज 88% तक आपका साथ देगा। गुरुजनों का आशीर्वाद लें।
तुला:
माता के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। प्रॉपर्टी खरीदना या बेचना चाहते थे तो आज सफलता मिल सकते हैं। हालांकि लेन देन के मामलों को लेकर थोड़ा सावधानी बरतें। कारोबार करते हैं तो आज संभलकर रहें आपका कोई करीबी आपको धोखा दे सकता है। पिता के साथ मिलकर परिवार के हित के लिए योजनाएं बनाते इस राशि के कुछ जातक दिख सकते हैं।
भाग्य आज 84% तक आपका साथ देगा। माता वैष्णों की पूजा-आराधना करें।
वृश्चिक:
यदि सेना ,पुलिस या किसी भी तरह का साहसिक कार्य करते हैं तो आज के दिन आपको उच्च अधिकारियों की वाहवाही मिल सकते हैं। साहस पराक्रम में वृद्धि होगी। कुछ लोग एडवेंचरस मूवी आज के दिन देख सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का आज के दिन आपको ध्यान देना होगा। किसी उलझन में फंसे हैं तो ज्यादा सोच-विचार करने की बजाय आपको अपने दोस्तों या जीवनसाथी से बात करनी चाहिए।
भाग्य आज 82% तक आपका साथ देगा। मंगल ग्रह के बीज मंत्र का जप करें।
धनु:
वाणी में मधुरता रहेगी इसलिए पारिवारिक जीवन हो चाहे कार्यक्षेत्र हर जगह लोगों का दिल जीत सकते हैं। माता पिता के जरिए धन लाभ मिल सकता है। अटकी योजनाएं आज के दिन पूरी होंगी जिससे कारोबारियों को लाभ मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर धनु राशि के लोग आज के दिन अपनी अलग पहचान बना सकते हैं। यदि कला के क्षेत्रों में कार्य करते हैं तो लोगों से सराहना मिल सकती है।
भाग्य आज 86% तक आपका साथ देगा। पीले वस्त्र दान करें।
मकर:
मन की चंचलता कम होगी इसलिए इस राशि के विद्यार्थियों को आज के दिन शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है या फोन पर बातचीत हो सकती है। माता के पक्ष के लोगों से कोई उपहार मिलने की संभावना है। किसी लंबी बीमारी से परेशान हैं तो आज के दिन थोड़ा आराम आपको मिल सकता है।
भाग्य आज 85% तक आपका साथ देगा। शिव चालीसा का पाठ करें।
कुंभ:
विदेश यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे थे तो आज कोई सुखद खबर इस विषय में मिल सकती है। शाम के समय अचानक से खर्चों में वृद्धि हो सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। इस राशि के जो विद्यार्थी विदेशों में शिक्षा अर्जित कर रहे हैं या शिक्षा अर्जित करने के लिए विदेश जाना चाहते हैं उनको भी मनोवांछित फल मिल सकते हैं।
भाग्य आज 75% तक आपका साथ देगा। भगवान राम की पूजा करें।
मीन:
आज विभिन्न स्रोतों से मीन राशि के जातकों को धन लाभ मिल सकता है। भाई बहनों की कोई अच्छी सलाह आपको करियर में उन्नति दिला सकते हैं। शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं तो आज के दिन लाभ मिल सकता है, हालांकि निवेश आपको सोच-समझकर करना होगा। पारिवारिक जीवन में आप मुखरता से अपनी बातों को रखेंगे और आपकी बातों पर लोग अमल भी करेंगे। सेहत में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
भाग्य आज 90% तक आपका साथ देगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

Previous articleआज का पंचांग : देखें आज के मुहूर्त और शुभ योग
Next article24 घंटे में 56 प्रतिशत बढ़े मामले, सामने आए 58 हजार से ज्यादा संक्रमित…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here