Home रायपुर स्मार्ट हॉकी अकादमी को मिली हॉकी इंडिया से मान्यता

स्मार्ट हॉकी अकादमी को मिली हॉकी इंडिया से मान्यता

19

रायपुर (वीएनएस)। राजधानी में संचालित स्मार्ट हॉकी अकादमी को मान्यता प्रदान कर दी है। हॉकी इंडिया (एचआई) ने अंडर-16 और 19 आयु वर्ग के हॉकी अकादमी के रूप में मान्यता प्रदान की है। यह अकादमी सुभाष स्टेडियम स्थित मैदान में संचालित की जा रही है, जहां वर्तमान में लगभग 200 पंजीकृत खिलाड़ी प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं।
मान्यता मिलने से अकादमी की टीम को एचआई की ओर से आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेलने का मौका मिलेगा। अकादमी की ओर से खिलाडियों को निशुल्क गेंद, हॉकी स्टिक, गोल कीपर किट और जर्सी उपलब्ध कराई जाती है। एचआई से मान्यता मिलने पर अकादमी के संरक्षक एजाज ढेबर, राकेश चतुर्वेदी, अध्यक्ष व विधायक विकास उपाध्याय, सचिव सैय्यद नासिर अली, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी तनवरी जमाल, नीता डुमरे, फारुक कादरी और निहाल रऊफी समेत अन्य पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है।

Previous articleपड़की-परेवना
Next articleसन्देश दिया, कड़ी कार्रवाई तो होगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here